फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू का हाई अलर्ट: ताजमहल और फतेहपुर सीकरी पर होगी पर्यटकों की स्क्रीनिंग, मंगाए गए टेमीफ्लू टैबलेट

Tue, 25 Aug 2026 12:02 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए आगरा स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। ताजमहल और फतेहपुर सीकरी की डिस्पेंसरी में संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग के निर्देश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। टेमीफ्लू टैबलेट मंगाई जा रही हैं। देश-विदेश से पर्यटकों की आमद को देखते हुए ताजमहल और फतेहपुर सीकरी स्थित डिस्पेंसरी में संदिग्ध मरीज मिलने पर स्क्रीनिंग के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि स्वाइन फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है। ये सामान्य इन्फ्लुएंजा है। इसके उपचार के लिए टेमीफ्लू के 222 सिरप मौजूद हैं। इसकी दो हजार टैबलेट की मांग शासन को भेज दी है। एक-दो दिन में ये प्राप्त हो जाएगी। एसएन की वायरोलॉजी लैब में जांच की सुविधा है। आइसोलेशन वार्ड भी बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी और ताजमहल पर बनी डिस्पेंसरी में भी स्टाफ को संदिग्ध मरीज मिलने पर स्क्रीनिंग करने को कहा है। निजी लैब को भी नोटिस दिए गए हैं, जिसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर विभाग को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दे दिए गए हैं। रैपिड रेस्पांस टीम बना दी है, इसके प्रभारी डॉ. नंदन सिंह हैं। मरीज मिलने पर 9458569043 और 0562-2600412 पर भी जानकारी दे सकते हैं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें