फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा में 200 करोड़ रुपये का हुआ व्यापार, व्यापारियों ने गारमेंट हब बनाने की मांग की

Thu, 01 Aug 2024 03:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में 200 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ है। इस पर व्यापारियों ने ताजनगरी को गारमेंट हब बनाने की मांग की है। मेले में 500 से अधिक विजिटर शामिल हुए।
विज्ञापन
आगरा रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन के ऑटम विंटर फेयर के समापन पर व्यापारियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम् - फोटो : फोटो संस्था द्वारा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में हरीपर्वत स्थित होटल में तीन दिन चले आगरा रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन के ऑटम विंटर फेयर में करीब 200 करोड़ रुपये के कपड़ों की बुकिंग हुई है। इस बार नए उद्यमी भी जुड़े हैं। अंतिम दिन व्यपारियों ने सरकार से आगरा में गारमेंट हब बनाने की मांग की है। इसके लिए जल्द मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल भी मिलेगा।

विज्ञापन


महामंत्री गौरव जैन ने बताया कि बीते साल करीब 150 करोड़ के मुकाबले इस पर व्यापार आंकड़ा 200 करोड़ तक पहुंचा है। इस बार 80-100 नए उद्यमी भी जुड़े हैं। शेरवानी, स्वेटर, कुर्ती, सूती-खादी के कपड़े, जींस, ब्लेजर, कुर्ती समेत अन्य की अधिक बुकिंग हुई है। अध्यक्ष सुनील जैन ने बताया कि शहर में गारमेंट हब की जरूरत है।

इसमें व्यापारियों को 500-500 वर्ग गज के प्लॉट भी एलॉट कराए जाएं। इससे कपड़ा उद्यम को दम मिलेगी। कोषाध्यक्ष शैलेश खंडेलवाल ने बताया कि मेले में 500 से अधिक विजिटर शामिल हुए। सभी को प्रमाण पत्र भी दिए। कार्यक्रम में ऋषभ गुप्ता, सौरभ जैन, कमल जैन, अमित अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, हेमंत लोहिया, राकेश अग्रवाल, संजय जैन, धीरज जैन, अमित जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें