फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-ग्वालियर रोड: जाजऊ प्लाजा पर 10% बढ़ा टोल शुल्क, कल से हो जाएगा लागू 

Thu, 31 Mar 2022 11:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ग्वालियर रोड स्थित जाजऊ टोल पर नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। सिंगल साइड का 90 रुपये व 24 घंटे का 135 रुपये शुल्क वसूला जाएगा। बढ़ी हुई टोल शुल्क सूची बुधवार को जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) शुक्रवार से ग्वालियर रोड स्थित जाजऊ टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को दस फीसदी अधिक शुल्क देना पड़ेगा। रायभा एवं कौरई टोल पर शुल्क नहीं बढ़ेगा। जाजऊ टोल पर शुल्क की नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। कार से सिंगल साइड के लिए 90 रुपये और 24 घंटे में वापसी पर 135 रुपये अदा करने पड़ेंगे। 

जारी की गई नई दरों की सूची 

एनएचएआई के प्रभारी अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि कार, जीप, हल्के व व्यावसायिक वाहनों के अलावा बस, ट्रक, छह व सात एक्सल के वाहनों के लिए बढ़ी हुई टोल शुल्क सूची बुधवार को जारी की गई। आगरा-दिल्ली स्थित रायभा टोल और फतेहपुर सीकरी-जयपुर रोड स्थित कौरई टोल पर सितंबर में शुल्क की दरों में बदलाव होगा।

विज्ञापन

ये होंगी नई दरें

- कार, जीप, वैन व हल्के वाहन: सिंगल साइड 90 रुपये, 24 घंटे में वापसी 135 रुपये, एक माह में 50 सिंगल यात्रा 2965 रुपये।
- हल्के व्यावसायिक वाहन: सिंगल यात्रा 300 रुपये, 24 घंटे में वापसी 215 रुपये, एक माह में 50 सिंगल यात्रा 4790 रुपये।
- बस, ट्रक डबल एक्सल: सिंगल यात्रा 330 रुपये, 24 घंटे में वापसी 450 रुपये, एक माह 50 सिंगल यात्रा 10035 रुपये।
- चार से छह एक्सल ट्रक: सिंगल यात्रा 470 रुपये, 24 घंटे में वापसी 710 रुपये, एक माह में 50 सिंगल यात्रा 15735 रुपये।
- सात से अधिक एक्सल ट्रक: सिंगल साइड 575 रुपये, 24 घंटे में वापसी 860 रुपये, एक माह में 50 सिंगल यात्रा 19155 रुपये
   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें