फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: धान की पौध लगाने को लेकर हुए विवाद में चलाई गोली, फायरिंग में मां-बेटा घायल; आरोपी युवक फरार

Sat, 18 Jul 2026 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सौंख में धान की पौध लगाने को लेकर हुए विवाद में एक नामजद युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। घटना में मां बेटे को गोली लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

विज्ञापन


थाना मगोर्रा के गांव शाहपुर में शुक्रवार की देर रात करीब 10:30 बजे धान की पौध लगाने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक विवाद में एक नामजद युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। फायर से महेश सिंह की पत्नी सरोज देवी व बेटा गोपाल सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटे को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना को अंजाम देकर नामजद युवक भाग गया। घटना से गांव हड़कंप मचा हुआ है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि धान की पौध लगाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद ने एक नामजद ने फायर किया। घटना में मां-बेटा गोली लगने से घायल हो गए हैं। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें