फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एसएन और जिला अस्पताल में दवाओं का टोटा, मरीजों की जेब पर पड़ रहा बोझ; बाजार से खरीद रहे दवाएं

Fri, 16 Oct 2026 09:31 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में दवाओं की कमी से मरीजों को परेशानी हो रही है। दंत, त्वचा, पेट और ईएनटी रोगों की कुछ दवाएं नहीं मिलने पर मरीजों को बाजार से खरीदनी पड़ रही हैं, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में दवाइयों की कमी है। दोनों जगह रोजाना साढ़े चार हजार से अधिक मरीज आते हैं। यहां पर दंत रोग, त्वचा रोग, पेट रोग, ईएनटी रोग की दवाओं का टोटा है। अधूरी दवाएं मिलने पर इनको खरीदना पड़ रहा है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है अधिकांश दवाएं उपलब्ध हैं, बाकी दवाएं दो-तीन दिन में आ जाएंगी। जिला अस्पताल प्रमुख अधीक्षिका डॉ. सुनीता राठौर का कहना है कि कुछ दवाओं की कमी है इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


ये बोले मरीज
फतेहाबाद से आए किताब सिंह का कहना है कि पेट की परेशानी होने पर जिला अस्पताल में दिखाया। पर्चे पर लिखी पूरी दवाएं काउंटर पर नहीं मिली। बाकी की खरीदनी पड़ी हैं।


सैंया निवासी पूजा ने बताया कि दांतों की परेशानी होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में दिखाने आई। यहां पर पर्ची पर लिखी दो दवाइयां मिली बाकी तीन बाहर से खरीदनी पड़ी।
विज्ञापन


बिचपुरी के जितेंद्र का कहना है कि एसएन में दिखाने पर गले में खराश और छाले हो गए हैं, सीने में जकड़न भी है। काउंटर पर सभी दवाएं नहीं मिली, दो बाजार से खरीदनी पड़ी है।
 

फतेहपुर सीकरी से आए अमजद अली ने बताया कि खुजली और एलर्जी की परेशानी है। एसएन में दिखाने पर सभी दवाएं नहीं मिली हैं। बाकी की दवाइयां 770 रुपये की खरीदनी पड़ी हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें