फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू किसानों के लिए खुशखबरी: आगरा को मिला 4700 कुंतल बीज, कुफरी बहार की सबसे ज्यादा मांग

Sat, 10 Oct 2026 10:14 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा जिले को आलू की आठ किस्मों के कुल 4700 कुंतल बीज आवंटित किए गए हैं। इनमें कुफरी बहार के 3900 कुंतल बीज शामिल हैं, जिसकी किसानों में सबसे ज्यादा मांग है। किसान विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सत्यापन के बाद बीज वितरित होगा और अनुदान की राशि बाद में बैंक खाते में वापस दी जाएगी।
 
विज्ञापन
आलू। 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा। आलू की उन्नत फसल के लिए कुफरी की आठ किस्मों के बीज आवंटित हो गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा कुफरी बहार का आवंटन हुआ है। इसी की सबसे ज्यादा मांग है। बीज के लिए भामाशाह पोर्टल पर आवेदन मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में करीब 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की खेती होती है। इसमें सबसे ज्यादा किसान कुफरी बहार किस्म को पैदा करते हैं। हर पांचवीं साल नए बीज की आवश्यकता पड़ती है। पिछली साल हुए बीज वितरण में फर्जीवाड़े के बाद विभाग ने आवंटन की व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया है। इसी के साथ अनुदान की राशि को पहले मूल्य में घटाकर दिया जाता था, लेकिन अब बीज की पूरी कीमत देनी होगी। इसके बाद अनुदान बैंक खाते में वापस आएगा।

उद्यान अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि नए बीज के लिए अभी तक 136 से अधिक किसानों के आवेदन आ चुके हैं। जिले को 4700 कुंतल बीज का आवंटन किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा 3900 कुंतल बीज कुफरी बहार है। इसके बाद 400 कुंतल कुफरी ख्याति है। 400 कुंतल में अन्य छह किस्में हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल https://potato.uphorticulture.in पर ऑनलाइन आवेदन करें। उसके सत्यापन के बाद बीज वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें