फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा सामूहिक दुष्कर्म कांड: ब्लॉक प्रमुख के साथियों की तलाश में पिनाहट में दबिश, घरों पर लगे मिले ताले

Wed, 12 Jan 2022 12:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

खुर्जा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार दो आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। उनकी तलाश में पुलिस ने पिनाहट में दबिश दी, लेकिन आरोपी के घर पर ताले लगे मिले। 
विज्ञापन
आरोपी ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में खुर्जा की युवती से होटल और फार्म हाउस में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बाह के ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा नेता लाल सिंह को पुलिस जेल भेज चुकी है। अभी उसके दो साथी देव और जितेंद्र फरार हैं। पुलिस ने पिनाहट के भदरौली स्थित आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन वहां ताले लगे हुए मिले। 

विज्ञापन

अब पुलिस उनके परिचित और रिश्तेदारों के बारे में जानकारी जुटा रही है, जिससे उनकी गिरफ्तारी की जा सके। वहीं युवती ने खुद को अनुसूचित जाति का बताया है। इस पर मुकदमे में एससी-एसटी एक्ट भी लगाया जा सकता है। इसके प्रमाण पत्र मांगे गए हैं।
रविवार शाम को हुई थी वारदात 
रविवार शाम को फतेहाबाद मार्ग स्थित होटल अमर यात्री निवास में खुर्जा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद उसे कार से धक्का दे दिया गया था, जिससे वह घायल हो गई थी। युवती ने रात 11 बजे पुलिस को सूचना दी थी। मामले में बाह के ब्लाक प्रमुख लाल सिंह, उनके दोस्त पिनाहट के भदरौली निवासी देव और जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने आरोप लगाया था कि दो महीने पहले लाल सिंह से मिस्ड कॉल से दोस्ती हुई थी। उसने आशा की नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। अपने संबंध क्षेत्रीय विधायक से बताए थे। ब्लॉक प्रमुख ने 21 दिसंबर 2021 को उसे आगरा बुलाया। फार्म हाउस में ले जाकर उसके साथ तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। 

आरोपी ब्लॉक प्रमुख ने अगले दिन वीडियो भेजकर वायरल करने की धमकी दी थी। दोबारा बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एक बार फिर उसे धमकी देकर बुलाया गया था। इस बार होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार तड़के लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। उसे जेल भेजा गया था। देव और जितेंद्र घरों से फरार हैं। 
युवती के बयान की हुई जांच 
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान का कहना है कि युवती के कोर्ट में दिए बयान का अवलोकन किया गया। उसने अपने बयान में एफआईआर में लिखी बात का समर्थन किया है। उसने यह भी बताया कि वह अनुसूचित जाति से है। इस पर उससे जाति संबंधी प्रमाण पत्र मांगे गए हैं। प्रमाण पत्र मिलने पर मुकदमे में एससी एसटी एक्ट भी लगाया जाएगा। विवेचना सीओ स्तर से की जाएगी। 

उधर, फरार आरोपी देव और जितेंद्र की तलाश में उनके घरों पर दबिश दी थी। मगर, वहां पर ताले लटके हुए मिले। पड़ोसी भी कुछ नहीं बता सके। अब उनके परिचित और रिश्तेदारों के बारे में जानकारी जुटा रही है। आसपास के जिलों में भी पुलिस दबिश दे रही है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें