फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं छटा रेलवे का 'कोहरा', मार्च में भी नहीं दौड़ेगी आगरा-फोर्ट लखनऊ इंटरसिटी

Tue, 25 Feb 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरे के कारण नवंबर से निरस्त चल रही यात्री ट्रेनों का निरस्तीकरण रेलवे ने 31 मार्च और एक अप्रैल तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा गाड़ियों के फेरों में भी कमी कर दी है। इस तरह मार्च में भी रेल यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो पाएंगी। 
विज्ञापन


लखनऊ-आगरा फोर्ट इंटरसिटी का निरस्तीकरण 29 फरवरी से बढ़ाकर 30 मार्च, व आगरा फोर्ट लखनऊ इंटरसिटी 31 मार्च तक निरस्त रहेगी। इसी तरह महानंदा एक्सप्रेस अब दो अप्रैल तक निरस्त रहेगी, पहले 29 फरवरी तक निरस्त थी। अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस एक मार्च तक निरस्त थी, जोकि अब एक  अप्रैल तक निरस्त रहेगी। उज्जैनी एक्सप्रेस भी एक अप्रैल तक निरस्त रहेगी। 

चंबल एक्सप्रेस आंशिक निरस्त रहेगी। हावड़ा मथुरा चंबल एक्सप्रेस (वीकली) छह मार्च से 27 मार्च तक आगरा कैंट मथुरा के बीच निरस्त रहेगी। मथुरा हावड़ा चंबल एक्सप्रेस आगरा व मथुरा के बीच दो मार्च से 30 मार्च तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


इनके फेरों में कमी
हावड़ा- श्रीगंगा नगर तूफान एक्सप्रेस मार्च में एक, दो, चार, छह, आठ, दस, 11, 13, 15,17, 18, 20, 22, 24, 25, 27, 29, 31, एक अप्रैल को निरस्त।
पटना कोटा एक्सप्रेस मार्च में 6, 13, 20, 27 को निरस्त. कोटा पटना एक्सप्रेस मार्च में 7, 14, 21, 28 को निरस्त।

बदले रूट से गुजरेगी ट्रेन
पटना कोटा एक्सप्रेस (अप व डाउन) एक मार्च से 31 मार्च तक अपने वर्तमान रूट कानपुर, टूंडला, आगरा कैंट, भरतपुर, मथुरा के स्थान पर कानपुर, फर्रुखाबाद, मथुरा, अछनेरा, भरतपुर होकर जाएगी। अछनेरा जंक्शन पर पांच मिनट का ठहराव दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें