फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति ठप होने से थम गए फोर्ट पैसेंजर के पहिये, टीबी मरीज ने तोड़ा दम

Fri, 11 Oct 2019 11:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन से यात्री को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज-आगरा रेलवे लाइन पर कासगंज आगरा फोर्ट पैसेंजर इलेक्ट्रिक ट्रेन हाल ही में संचालित हुई है। शुक्रवार को अचानक बिजली आपूर्ति ठप होने से इस गाड़ी के पहिये थम गए। ट्रेन सौनई रेलवे स्टेशन पर खड़ी हो गई। इस ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री की मौत हो गई।  
विज्ञापन


शुक्रवार को मथुरा के सौनई रेलवे स्टेशन पर कासगंज-आगरा रेलवे लाइन पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे फोर्ट पैसेंजर के पहिये थम गए। इस ट्रेन में कासगंज निवासी श्यामवीर यात्रा कर रहे थे। 

बताया गया है कि उन्हें टीबी की बीमारी थी। ट्रेन करीब दस बजे स्टेशन पर रुक गई। जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी। जिसके बाद उनका शव उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें