आगरा फोर्ट-अजमेर इंटरसिटी एक्सप्रेस का स्वरूप बदल गया है। प्रोजेक्ट उत्कृष्ट के तहत इस ट्रेन के सभी कोचों को अत्याधुनिक ढंग से तैयार किया गया है। कोचों के अपग्रेडेशन का काम आगरा डिपो में ही किया गया है।
आगरा फोर्ट-अजमेर इंटरसिटी शुक्रवार को नए कोच लगाए जाने के बाद नई सजधज के साथ रेलवे ट्रैक पर दौड़ी। भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने आगरा फोर्ट स्टेशन से गाड़ी को हरी झंडी दिखाई।
आगरा फोर्ट अजमेर इंटरसिटी के कोचों को उत्कृष्ट प्रोजेक्ट के तहत आगरा डिपो की टीम ने अत्याधुनिक बनाया गया है। इसके कोचों में विनाइल रैपिंग, ब्रेल साइन सीट नंबर और कोचों के बाहरी पैनलों को आकर्षक रंगों से सजाया गया है।