आगरा के रकाबगंज क्षेत्र में एक किशोरी के साथ पड़ोसी युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इस मामले में थाने में शिकायत की गई है। घटना से किशोरी दहशत में है।
रकाबगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह 16 वर्षीया बेटी और दो बेटों के साथ रहती है।
मंगलवार रात को 12:30 बजे पड़ोसी दो युवक घर में घुस आए। वह बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। बेटी के शोर मचाने पर वह आ गई।
इस पर युवक धमकी देकर भाग गए। घटना से महिला और उसकी बेटी दहशत में हैं। बुधवार को थाना रकाबगंज में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।