आगरा में जनगणना ड्यूटी से अनुपस्थित और लापरवाही बरतने वाले 107 प्रगणकों व 17 सुपरवाइजरों समेत 124 कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। शुक्रवार को अंतिम प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने पर संबंधित कर्मचारियों के निलंबन की कार्रवाई भी होगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जनगणना में लापरवाही बरतने वाले 107 प्रगणकों तथा 17 सुपरवाइजरों समेत कुल 124 कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने समीक्षा बैठक में ड्यूटी से अनुपस्थित और कार्य में अनियमितता बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
चार्ज अधिकारी लोहामंडी जोन शिवकुमार गौतम ने बताया कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लगातार अनुपस्थित पाए गए इन कर्मचारियों पर जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 4, 5 और 11 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज कराया जा रहा है।
नगर जनगणना अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि अनुपस्थित और कार्य में लापरवाही करने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों के खिलाफ आदेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। संबंधित थाना क्षेत्रों में जल्द-से-जल्द प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। अगर यह कर्मचारी शुक्रवार को होने वाले अंतिम प्रशिक्षण में शामिल नहीं होते हैं तो इनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने सभी लापरवाह कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि वे तुरंत अपने निर्धारित कर्तव्यों पर लौटें अन्यथा और भी कठोर वैधानिक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।