फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी के ऐसे शब्द बर्दाश्त न कर सका वो...पति ने जिस तरह की आत्महत्या, घरवालों का फट पड़ा कलेजा

Mon, 01 Sep 2025 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे किनारे पेड़ से नर कंकाल बरामद। परिजनों ने कपड़ों और जूतों से 20 अगस्त से लापता सियाराम (30) की पहचान की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम व डीएनए जांच के लिए भेजा, पूरे गांव में सनसनी।
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड के किनारे झाड़ियों के बीच थाना डौकी क्षेत्र के नगला देवहंस में रविवार को पेड़ से फंदे पर लटका एक नर कंकाल मिला। एक परिवार ने कंकाल को 20 अगस्त को घर से नाराज होकर निकले सियाराम (30) का बताया। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


मृतक के साढ़ू मुकेश ने बताया कि सियाराम 20 अगस्त को घर से नाराज होकर कहीं चला गया था। भाई श्यामसुंदर ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार सुबह करीब 10 बजे पड़ोसी गांव की महिलाएं बकरियां चराने के लिए गईं थीं। तभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के किनारे वाजिदपुर पुलिया के पास झाड़ियों में एक पेड़ से एक युवक का कंकाल लटका दिखा।

यह देख महिलाओं की चीखें निकल गईं। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कपड़े और जूते से कंकाल की पहचान सियाराम के रूप में की गई। लोगों का कहना था कि घर से निकलने के बाद सियाराम ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी थी। 11 दिन में उसका शव कंकाल में बदल गया। मृतक की चार बेटियां और एक बेटा है। शव देखकर घर में मातम छा गया।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास ने बताया कि पेड़ से कंकाल लटका मिला था। परिजन ने कपड़ों और जूतों से सियाराम के रूप में पहचान की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें