फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: किसान नेता से बदसलूकी...फिर हवालात में कर दिए बंद, थाना प्रभारी की हरकत से फैला आक्रोश

Wed, 15 Oct 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा थाना प्रभारी ने किसान नेता से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं किसान नेता को हवालात में बंद कर दिया। 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह के साथ सिकंदरा पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने अभद्रता की है। इसके विरोध में बुधवार को एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर मामले की शिकायत करेगा।
विज्ञापन


रुनकता के पास राशन बॉक्स रिटेल प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत मजदूर 23 वर्षीय दिनेश पुत्र राजू की रविवार रात तीन बजे चाय लेने जाते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। सोमवार को मुआवजे की मांग को लेकर परिजन ने शव को फैक्ट्री गेट पर रख दिया था। ग्रामीणों के साथ किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह भी मौके पर पहुंचे थे।

आरोप है कि सिकंदरा थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने दिलीप चौधरी को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए घसीटकर गाड़ी में डलवाकर थाने की हवालात में बंद कर दिया था और बाद में छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें