फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: उत्तर भारत की प्रसिद्ध रामलीला शुरू, पहले दिन हुआ गणपति और मुकुट पूजन

Fri, 29 Sep 2023 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में उत्तर भारत की प्रसिद्ध रामलीला 28 सितंबर को गणेश पूजन के साथ शुरू हो गई। इसी के साथ श्री राम के चरित्र की लीलाओं का मंचन भी श्रीरामलीला महोत्सव में किया जाएगा।
 
विज्ञापन
गणेश पूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 विघ्न हरण मंगल करण गणनायक गणराज, प्रथम निमंत्रण आपको सकल सुधारो काज, इस मंगलकामना के साथ बृहस्पतिवार को उत्तर भारत की प्रसिद्ध रामलीला का शुभारंभ हुआ। यह 28 सितंबर से 28 अक्तूबर तक होगी। गणपति और मुकुट पूजन लाला छन्नूमल की बारादरी पर किया गया। मनकामेश्वर मंदिर में रामचरित मानस पाठ भी शुरू हुआ जो निरंतर एक महीने तक होगा। इस साल रामलीला का मंचन रामकृष्ण लीला संस्थान मथुरा के निदेशक नीरज चतुर्वेदी की मंडली करेगी।
विज्ञापन


अनंत चतुर्दशी के दिन हर साल लाला छन्नूमल की बारादरी में गणेश पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ होता है। मुकुट पूजन रामलीला के महंत पंडित वेद प्रकाश पृथ्वी ने कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल एवं महामंत्री राजीव अग्रवाल से कराया। पं. मनोज भारद्वाज रामलीला महोत्सव (28 अक्तूबर) तक निरंतर रामचरित मानस पाठ करेंगे।

मर्यादा पुरुषोत्तम राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, मां जानकी और रामभक्त हनुमान की आरती मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल समेत रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने उतारी। कमेटी के भगवान दास बंसल, विजय प्रकाश गोयल, अतुल बंसल, मुकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विष्णु दयाल बंसल, विनोद चौधरी, विधान माहेश्वरी, ताराचंद, अशोक राठी, प्रवीण गर्ग, मुकुल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


मनकामेश्वर नाथ के मुकुट की सवारी आज
श्रीमुकुट महोत्सव प्रबंध समिति की ओर से मनकामेश्वर नाथ महादेव के मुकुट महोत्सव की शोभायात्रा शुक्रवार शाम 4 बजे टीला कालीबाड़ी से निकाली जाएगी। मीडिया प्रभारी सोमनाथ एडवोकेट ने बताया कि यात्रा चित्रा टॉकीज से शुरू होकर व्यास मार्केट, राजेंद्र बाजार, गुड़ की मंडी, फुलट्टी बाजार, सेब का बाजार, किनारी बाजार, कसेरट बाजार, रावतपाड़ा होती हुई मंदिर मनकामेश्वर पर समाप्त होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें