फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बुखार-खांसी से लेकर एंटी एलर्जी तक...इन दवाओं की गोपनीय कोड से हो रही जांच, माफिया के उड़े होश

Sat, 06 Sep 2025 10:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में औषधि विभाग ने हे मां मेडिकोज, बंसल मेडिकल एजेंसी, एमएसवी मेडि प्वाइंट और ताज मेडिको से 71 करोड़ की दवाएं सीज की थीं। इनसे लिए गए 24 नमूनों की जांच लैब में गोपनीय कोड से की जा रही है।
विज्ञापन
agra fake medicine raids - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औषधि विभाग की टीम ने फव्वारा बाजार की चार फर्मों की 71 करोड़ की दवाएं सीज करते हुए जांच के लिए 24 नमूने लिए हैं। इनको जांच के लिए लैब भेजा गया है। इनकी गोपनीय कोड से जांच की जा रही है। जल्द ही इन दवाओं की जांच रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की अपर आयुक्त रेखा एस. चौहान ने बताया कि औषधि विभाग की टीम ने हे मां मेडिकोज से बुखार-खांसी, एंटीबायोटिक, एंटी एलर्जी समेत अन्य दवाओं के 14 नमूने लिए थे। बंसल मेडिकल एजेंसी, एमएसवी मेडि प्वाइंट और ताज मेडिको से भी इन्हीं दवाओं के 10 नमूने लिए थे।

इन नमूनों पर गोपनीय कोड लगाया गया है। यहां से नमूने लेने पर कोड दर्ज किया गया था। पारदर्शिता बरतने के लिए लैब में इस कोड को हटाकर गोपनीय कोड लगाया गया है। इनकी प्राथमिकता से जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमे में धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें