फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चीनी की जमाखोरी तो दूर, एक-एक बोरी को तरसे व्यापारी, त्योहार से पहले आगरा में गहराया संकट

Fri, 16 Oct 2026 11:29 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में त्योहार से पहले चीनी की किल्लत गहराने से थोक कारोबारियों, पेठा निर्माताओं और मिठाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। व्यापारियों का दावा है कि यूपी की मिलों से सात दिन से सप्लाई नहीं मिल रही, जिसके चलते उन्हें महाराष्ट्र से महंगी चीनी खरीदनी पड़ रही है।
 
विज्ञापन
चीनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहार से पहले चीनी की किल्लत जारी है। खाद्य विभाग ने चीनी की जमाखोरी करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी और जेल भिजवाने का फरमान जारी कर दिया है। मगर धरातल पर हालात उलट हैं। जमाखोरी तो दूर चीनी कारोबारी एक-एक बोरी के लिए मोहताज हैं। प्रदेश की मिलों से सप्लाई ठप है।
विज्ञापन


घरेलू बाजार में चीनी की आपूर्ति प्रभावित होने से पेठा, मिठाई व अन्य खाद्य कारोबार से जुड़े कारोबारी परेशान हैं। आरोप है कि चीनी मिलें घरेलू के बजाय औद्योगिक सप्लाई कर रही हैं। क्योंकि घरेलू आपूर्ति में कीमत तय है, जबकि बड़ी-बड़ी औद्योगिक कंपनियों के लिए मूल्य निर्धारित नहीं। मुनाफाखोरी के लिए बड़ी-बड़ी कंपनियों को रैक भेजी जा रहीं हैं। बृहस्पतिवार को अमर उजाला टीम ने खाद्य मंडी मोतीगंज में पड़ताल की, यहां दुकानें और गोदाम खाली पड़े हैं।

चीनी के एजेंट विष्णु खंडेलवाल ने बताया कि सात दिन से माल नहीं आ रहा। सरकार घरेलू कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है, लेकिन सट्टेबाजी कर रही मिलों के स्टॉक तक की जांच तक नहीं की जा रही। इनकी कोटे की जांच होनी चाहिए। थोक विक्रेता राम कुमार ने बताया कि यूपी से चीनी नहीं मिलने के कारण महाराष्ट्र की मिलों से महंगी चीनी खरीदनी पड़ रही है। थोक विक्रेता मोहन कुमार गुप्ता ने बताया कि एक हजार कुंतल का कोटा निर्धारित होने के बाद भी व्यापारियों को फुटकर बिक्री के लिए चीनी नहीं मिल रही। व्यापारियों का कहना है कि त्योहार पर चीनी का संकट गहरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें