अमर उजाला के अभियान के बाद आगरा में भारी वाहनों की नो-एंट्री व्यवस्था लागू हो गई है। पुलिस ने रैपुरा जाट पर बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों को रोकना शुरू कर दिया और उत्तरी बाईपास से रवाना किया। प्रशासन का उद्देश्य शहर में जाम और सड़क हादसों पर अंकुश लगाना है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा में भारी वाहनों से लगने वाले जाम पर लगाम लगानी शुरू कर दी है। अमर उजाला के कब तक लाल होंगी सड़कें नाम के अभियान के बाद बृहस्पतिवार को नो-एंट्री प्लान लागू हो गया। इसके बाद पुलिस ने रैपुरा जाट पर बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों को रोककर उत्तरी बाईपास से निकाला।
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली हाईवे पर फरह थाना क्षेत्र में रैपुरा जाट के पास 400 करोड़ रुपये की लागत से उत्तरी बाईपास का निर्माण कराया गया था। इसका उद्देश्य भारी वाहनों को सीधे फिरोजाबाद व अन्य जिलों में जाने वाले वाहनों को आगरा में प्रवेश से रोकना था। इस मामले में पहले मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में वाहनों को उत्तरी बाईपास से गुजारने का निर्णय हुआ था। बावजूद इसके धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ। इससे आगरा में जाम की स्थिति बनी रही और सड़क हादसे भी बढ़ गए।
इस मामले में अमर उजाला ने लगातार अभियान चलाया। इसके बाद जागे प्रशासन ने नो-एंट्री का नियम लागू कर भारी वाहनों का आगरा में प्रवेश बंद कर दिया। इसके बाद फरह के रैपुरा जाट पर उत्तरी बाईपास से पहले एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार तिवारी ने पुलिसबल की माैजूदगी में भारी वाहनों को रोककर उत्तरी बाईपास से जाने के निर्देश दिए। यह क्रम रात में भी जारी रहा।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग कर वाहनों को उत्तरी बाईपास से गुजारा। इस संबंध में एसएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि यातायात के नियमों का पालन कराया जाएगा। लंबी दूरी जाने वाले भारी वाहनों को उत्तरी बाईपास से निकालने के आदेश दिए गए हैं।