फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Transfers: नवनीत सिंह चहल बने आगरा के जिलाधिकारी, पुलकित खरे को बनाया गया मथुरा का डीएम

Sat, 17 Sep 2022 11:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत चहल को आगरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह का प्रभारी सचिव राजस्व विभाग के लिए स्थानांतरण हुआ है। वहीं पुलकित खरे को मथुरा का डीएम बनाया गया है। 
विज्ञापन
आगरा के डीएम नवनीत सिंह चहल और मथुरा के डीएम पुलकित खरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने शनिवार रात सूबे में 10 जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए। पहली तबादला सूची में आगरा के डीएम प्रभु नारायण सिंह की जगह 2011 बैच के आईएएस अधिकारी मथुरा के डीएम नवनीत सिंह चहल को आगरा का जिलाधिकारी बनाया है। 2007 बैच के आईएएस अधिकारी प्रभु नारायण सिंह डीएम आगरा के पद से लखनऊ में राजस्व विभाग के प्रभारी सचिव एवं प्रभारी राहत आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। वहीं नवनीत सिंह चहल मथुरा में तैनात थे। उनकी जगह पुलकित खरे को मथुरा का जिलाधिकारी बनाया गया है।  

विज्ञापन


चंदौली में डीएम रहते हुए 2018 में काला चावल की खेती का सफल प्रयोग के लिए प्रधानमंत्री से पुरस्कार प्राप्त कर चुके नवनीत सिंह चहल आगरा के 79वें गए जिलाधिकारी बने हैं। 12वीं के टॉपर रहे नवनीत ने चंडीगढ़ से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद एमबीए किया और फिर अमेरिका से चार्टर फाइनेंशियल एनालिस्ट परीक्षा उत्तीर्ण कर 3 साल न्यूयॉर्क व मुंबई में फाइनेंशियल एनालिस्ट नौकरी की। 

नवनीत चहल को मिला है यह सम्मान 

2011 में यूपीएससी से आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण कर यूपी कैडर में आए। मेरठ और झांसी में सीडीओ बने। फिर 2017 में अमरोहा में पहली बार डीएम और 2018 में डीएम बनाकर चंदौली भेजे गए। वहां बतौर डीएम काला चावल की खेती का उन्नत अभिनव प्रयोग किया और विदेशों तक काले चावल का निर्यात कर किसानों की आय बढ़ाई। इसके लिए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2022 में सम्मानित किया गया। 

जनवरी 2021 में मथुरा के डीएम बने नवनीत को आगरा मंडल में ही अब आगरा भेजा गया है। जबकि आगरा से  डीएम प्रभु एन सिंह को राजस्व विभाग में तैनाती मिली है। ढाई साल से अधिक समय तक आगरा के डीएम रहे प्रभु एन सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद से जनवरी 2020 में आगरा भेजा गया था। कोरोना महामारी में बतौर डीएम प्रभु एन ने अच्छा काम किया था। जिसके लिए उनकी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सराहना की थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें