फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रदेश स्तरीय गतका में आगरा मंडल ने झटके दो गोल्ड के साथ चार मेडल

Fri, 13 Sep 2024 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अयोध्या के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेली जा रही प्रदेश स्तरीय गतका प्रतियोगिता में आगरा मंडल की टीम ने दो गोल्ड और दो सिल्वर मेडल हासिल किए हैं। प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने वालें में मैनपुरी के तीन और मथुरा का एक खिलाड़ी शामिल है।
विज्ञापन

आयोध्या में खेली जा रही तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय गतका प्रतियोगिता में आगरा मंडल की टीम डीएवी कॉलेज लखौरा मैनपुरी के व्यायाम शिक्षक प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में प्रतिभाग कर रही है। प्रमोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन के खेल में अंडर-17 बालक वर्ग में क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैनपुरी के अभय कुमार ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जबकि अंडर-17 बालिका वर्ग में गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी की छात्रा खुशी यादव ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में ही मथुरा के अभिषेक ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। अंडर-19 आयु वर्ग में डीएवी लखौरा मैनपुरी के छात्र आदर्श यादव ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। अभय कुमार और खुशी यादव का चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। मंडल के खिलाड़ियों की सफलता पर डीआईओएस सतीश कुमार, एडीआईओएस रघुराज सिंह पाल और जिला क्रीड़ा सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें