जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुखार से बीते 24 घंटे में महिला सहित छह और लोगों ने दम तोड़ दिया। बुधवार को भी बुखार से सीकरी चार हिस्सा में छह वर्षीय बालक कृष्ण कुमार और बाह में एक विवाहिता की जान चली गई। इसके अलावा फतेहाबाद में एक किशोरी की मौत हो गई। मलपुरा में भी बुखार से तीन बच्चों की मौत हो गई। आगरा के अलावा बुखार और डेंगू से फिरोजाबाद में पांच एटा में 3 व कासगंज में दो लोगों की मौत हुई है।
बाह पर डेंगू से पीड़ित मरीजों से दो वार्ड भर गए हैं
बाह के पार्वतीपुरा की दीक्षा (22) पत्नी रामलखन को रविवार को बुखार आया था। परिजनों ने बताया कि उसे निजी चिकित्सक से दवा दिला दी। सोमवार को हालत बिगड़ने पर पहले फतेहाबाद, फिर आगरा लेकर गए। मंगलवार की शाम आगरा में उपचार के दौरान दीक्षा की मौत हो गई। मृतका की 11 माह पहले ही शादी हुई थी। अभी 10 दिन पूर्व ही उसने बच्ची को जन्म दिया था। वहीं बाह के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सीएचसी बाह पर डेंगू से पीड़ित मरीजों से दो वार्ड भर गए हैं।
वहीं, ग्राम सीकरी चार हिस्सा निवासी गौरव राजपुत के बेटे कृष्ण कुमार 10 अक्तूबर से बुखार आ रहा था। उसे भरतपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां प्लेटलेट्स कम होना बताकर जयपुर रेफर कर दिया गया। वहीं इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। फतेहाबाद के डौकी क्षेत्र के गांव बरौली गूजर के उपगांव लायकपुरा की ठार निवासी ओमप्रकाश में बताया कि पुत्री अर्चना (17) को दो दिन पहले बुखार आने पर स्थानीय चिकित्सक से दवा ली थी। तबियत बिगड़ने पर आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार की रात मौत हो गई।
मलपुरा के गरीबा मोहल्ला के आकाश कुशवाह के नौ माह का बेटा नैतिक को रविवार से बुखार आ रहा था। मंगलवार रात को मौत हो गई। जितेंद्र प्रजापति के दस माह के बेटे अवि का प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां उसे जांच में डेंगू बताया गया था। बुधवार को उसकी मौत हो गई। संजय कुुुमार के दो माह के बेटे की बुखार से बुधवार को मौत हो गई।
अनामिका शुक्ला के बाद एक और फर्जीवाड़ा: एक नाम से दो जनपदों में नौकरी, मैनपुरी में एसटीएफ ने मांगे बीएसए से अभिलेख