फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा ने गुरुग्राम को हराया, पृथ्वी शर्मा बने मैच के हीरो

Mon, 26 Oct 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आगरा ने गुरुग्राम को हराया
विज्ञापन
आगरा। राधा माधव क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेली गई अंडर-14 आयु वर्ग की दो मैचों की क्रिकेट शृंखला के दूसरे मुकाबले में आरबीएस इंटर कॉलेज क्रिकेट एकेडमी, आगरा ने औसजैग क्रिकेट एकेडमी, गुरुग्राम को 26 रन से हराकर जीत दर्ज की। पहला मुकाबला गुरुग्राम की टीम ने जीता था। दोनों टीमें एक-एक मैच जीतने में सफल रही हैं।
विज्ञापन

निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरबीएस आगरा की टीम 37.5 ओवर में 213 रन बनाकर आउट हो गई। वैभव ने 56 और पृथ्वी शर्मा ने 53 रन बनाए। गुरुग्राम के आयुष पांडेय ने चार, नरीव ने तीन और वीर भाटी ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुग्राम की टीम 36.1 ओवर में 187 रन बनाकर आउट हो गई। हर्ष लोहिया ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। आरबीएस के पृथ्वी शर्मा ने तीन विकेट झटके जबकि अथराव और रोहन ने दो-दो विकेट चटकाए। पृथ्वी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। जिला क्रिकेट संघ के सचिव प्रकाश कौशल, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, विवेक यादव, अतुल सोलंकी, हरेंद्र परमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें