फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर-भाभी का प्यार: चॉकलेट-डे पर हम बिस्तर थे दोनों, पति का कत्ल कर लटकाया, परिवार ने खुदकुशी मान जला दी लाश

Sat, 14 Feb 2026 03:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी के आगरा में वेलेंटाइन वीक में चचेरे देवर से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने पति लवकेश (24) की हत्या कर दी। प्रेमी ने भी पूरा साथ दिया। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए दोनों ने साड़ी के फंदे से शव को लटका दिया। शक होने पर परिजन ने शिकायत की तब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
agra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एकता क्षेत्र के लोधई गांव में प्रेम प्रसंग के चलते पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 9 फरवरी (चॉकलेट डे) की रात लवकेश ने अपनी पत्नी गौरी को अपने चचेरे भाई सुंदर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। विरोध करने पर दोनों ने तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर साड़ी के फंदे से शव को लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या लगे। 
विज्ञापन


परिजनों ने इसे सुसाइड मानते हुए पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में शक गहराने पर पत्नी ने हत्या का राज खोला। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त तकिया और साड़ी बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी जा रही है।

गांव लोधई निवासी लवकेश की 9 फरवरी की रात घर में ही हत्या कर दी गई थी। आरोप पत्नी गौरी और मृतक के चचेरे भाई सुंदर पर है। पुलिस के मुताबिक, गौरी के प्रेम संबंध सुंदर से चल रहे थे। दोनों को घटना वाले दिन लवकेश ने साथ देख लिया था। 
विज्ञापन
Trending Videos

विरोध पर उसकी हत्या तकिये से मुंह दबाकर करने के बाद साड़ी के फंदे से लटका दिया गया था। परिजन ने आत्महत्या समझ कर अंतिम संस्कार करा दिया था। बाद में शक होने पर पत्नी ने खुलासा किया।

 

अब अफसोस जता रही गौरी
बिजली मिस्त्री लवकेश और गौरी की शादी को छह साल ही हुए थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। 5 महीने पहले चचेरे देवर सुंदर ने दंपती के जीवन में दखल दे दी। पति-पत्नी के बीच झगड़े होने लगे। लवकेश को शक था कि पत्नी के संबंध किसी और युवक से हैं। मगर यह नहीं पता था कि इसका विरोध करने पर उसकी जान चली जाएगी। 

डीसीपी सिटी ने बताया कि गौरी को अब अफसोस है कि प्रेमी के बहकावे में आकर जिसके साथ जीने मरने की कसम खाई उसकी जान क्यों ले ली। वह पुलिस को सब कुछ बताने के लिए तैयार है। इसलिए पुलिस उसके कोर्ट में भी बयान दर्ज कराएगी।

 

मां से भी छूट गया मासूम का हाथ
एक तरफ पिता की हत्या हो गई, दूसरी तरफ मां को जेल भेज दिया गया। तीन साल का बेटा रोये जा रहा है। बार-बार पिता और मां को याद कर रहा है। उसे परिवार के लोग किसी तरह संभाल रहे हैं। 

हर कोई एक ही बात बोल रहा था कि अब बेटे का सहारा कौन बनेगा। लवकेश बेटे का जन्मदिन 27 फरवरी को मनाने की तैयारी कर रहे थे। 20 जनवरी को लवकेश ने अपना जन्मदिन मनाया था। उसे नहीं पता था कि यह आखिरी जन्मदिन होगा।

यह था पूरा मामला
वेलेंटाइन वीक में चचेरे देवर से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने पति लवकेश (24) की हत्या कर दी। प्रेमी ने भी पूरा साथ दिया। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए दोनों ने साड़ी के फंदे से शव को लटका दिया। शक होने पर परिजन ने शिकायत की तब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामला एकता थाना क्षेत्र के लोधई गांव का है।
 

गांव लोधई निवासी लवकेश बिजली मिस्त्री थे। पिता सुरेश चंद तोमर बेलनगंज में नौकरी करते हैं। वहीं रहते भी हैं। लवकेश पांच बहनों में इकलौता भाई था। उसकी शादी छह साल पहले सहपऊ, धौलपुर, राजस्थान की गौरी के साथ हुई थी। तीन साल का एक बेटा है।

 

पिता ने बताया कि 10 फरवरी तड़के 4 बजे घर से फोन आया कि लवकेश ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिवार में कोहराम मच गया। वह घर पहुंचे। गौरी ने बताया कि वह दूसरे कमरे में सो रही थी। सुबह जब पति के कमरे में गई तो वो फंदे से लटके थे। किसी तरह का विवाद न होने से परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी। अंतिम संस्कार कर दिया।

 

अगले दिन घर में हवन-पूजन था। गौरी की गतिविधियां देखकर परिजन को शक हुआ। परिवार की महिलाओं ने उससे पूछताछ की। पुलिस बुलाने की कहने लगे। इस पर वो घबरा गई। हत्याकांड के बारे में बता दिया।
 

ऐसे दिया अंजाम
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि गौरी ने पूछताछ में कई जानकारियां दी। बताया कि पांच महीने से चचेरे देवर सुंदर से प्रेम संबंध हैं। पति की तरह वो बिजली मिस्त्री है। दोनों छिपकर मिलते थे। मगर कुछ दिन से पति ने शक होने पर झगड़ा शुरू कर दिया था। 9 फरवरी की रात पति के सोने पर सुंदर मिलने आया था। दोनों को पति ने देख लिया। इसके बाद उन्होंने लवकेश को पकड़कर बेड पर लिटा दिया।

 

उसके मुंह पर सुंदर ने तकिया लगा दिया। उसने खुद पति के हाथ और पैर पकड़ लिए। वह बचने का प्रयास करता रहा। मगर कुछ देर बाद मौत हो गई। उन्हें पता था कि ऐसे पति मृत मिलेगा तो ज्यादा पूछताछ होगी। उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर पति को पंखे से लटका दिया। सुंदर घर चला गया। वह भी दूसरे कमरे में सोने गई। सुबह जागने पर रोते हुए शोर मचाया।
 

किसी को शक नहीं हुआ। मगर महिलाएं समझ गई थीं। बार-बार कारण पूछ रही थीं। इससे वो टूट गई। पुलिस ने पत्नी के बयान रिकॉर्ड किए हैं। आरोपियों की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही हैं, जिससे विवेचना में लगाया जा सके। वहीं सुंदर काम पर गया था। उसे पुलिस टीम ने वहां से दबोचा।

 

बहनें हुईं बेहाल
लवकेश पांच बहनों में इकलौता भाई था। उसकी मौत से बहनें रो-रोकर बेहाल हो गई हैं। वह एक ही बात बोल रही हैं कि भाभी ने भाई की जान क्यों ले ली। अगर उसे किसी और के साथ रहना था तो उसके साथ चली जाती। बहनों को परिवार की महिलाओं ने किसी तरह संभाला।
 

इस तरह अहम होंगे फॉरेंसिक साक्ष्य
  • शव को जला दिया गया है। पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तकिया और साड़ी बरामद की है। आरोपी पत्नी का मोबाइल भी कब्जे में लिया है। इसमें आखिरी बार कॉल प्रेमी को की गई थी।

  • लवकेश का मुंह तकिया से दबाया गया तो मुंह की लार-थूक बाहर आया होगा। वह तकिये पर लगा होगा। फॉरेंसिक लैब में सैंपल का मिलान मृतक के माता-पिता के डीएनए से कराया जाएगा।

आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी ने साड़ी से फंदा बनाया था। दोनों के साड़ी पर फिंगर प्रिंट आए होंगे। हालांकि फंदा उतारने में परिवार के अन्य लोग भी शामिल थे।
  • फिंगर प्रिंट सुंदर के भी पाए जाते हैं तो यह साबित हो जाएगा कि फंदा जिस साड़ी से बनाया गया, उसे बनाने में वो भी शामिल रहा। पत्नी के भी फिंगर प्रिंट आ सकते हैं।

  • पुलिस गौरी के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। व्हाट्सएप चैट में वह चचेरे देवर से सामान्य बातचीत करते नजर आई है। हालांकि घटना वाली रात को उसने कॉल कर देवर को बुलाया था। पुरानी कॉल डिटेल से दोनों के बीच प्रेम संबंध का पता चल सकेगा।

  • गौरी ने पुलिस और परिवार के लोगों के सामने हत्या की बात कबूल की है। पुलिस ने इसकी वीडियो रिकार्डिंग कराई है। उसे जेल भेजा जा चुका है। मगर उसके कोर्ट में 164 के बयान भी दर्ज कराए जाएंगे। अगर वो बयान में हत्या कबूल करती है तो पुलिस के लिए उसे सजा दिलाना आसान होगा।
विज्ञापन

  • क्राइम सीन भी री-क्रिएट किया जाएगा। इससे पता चलेगा कि हत्या कैसे हुई। कितने लोगों ने अंजाम दिया।
(डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के मुताबिक)


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें