फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बैंक के बाहर एटीएम में तोड़फोड़ करते किशोर को पकड़ा, डिवाइस और बैटरी बरामद

Sat, 27 Aug 2022 07:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

कोठी मीना बाजार मैदान के सामने मार्केट में एचडीएफसी बैंक की शाखा के बराबर में एटीएम लगा हुआ है। बृहस्पतिवार रात तकरीबन एक बजे एटीएम में एक किशोर ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शाहगंज के कोठी मीना बाजार में एक किशोर ने एचडीएफसी बैंक के बाहर लगे एटीएम को तोड़कर कैश निकालने की कोशिश की, लेकिन सूचना पर पुलिस पहुंच गई और उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने दस दिन पहले केदार नगर में भी इंडिया वन के एटीएम को तोड़कर कैश निकालने की कोशिश करने की घटना कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा है। आरोपी से एटीएम से निकाली बैटरी और डिवाइस भी बरामद हुई।

विज्ञापन


कोठी मीना बाजार मैदान के सामने मार्केट में एचडीएफसी बैंक की शाखा है। शाखा के बराबर से ही एटीएम लगा हुआ है। बृहस्पतिवार रात तकरीबन एक बजे एटीएम में एक किशोर आया। उसने तोड़फोड़ शुरू कर दी। एक राहगीर ने थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही को फोन करके सूचना दी। वह फोर्स के साथ पहुंच गए। आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से दो एस एंड जी डिवाइस और चार बैटरी मिलीं। यह एटीएम से निकाली गई थीं। 

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को थाने पर लगाया गया। पूछताछ में उसने खुद को 18 साल का बताया। कहा कि वह दिल्ली स्थित राजेंद्र नगर का रहने वाला है। मगर, पुलिस को उसकी बातों पर शक हो गया। उससे दिल्ली में कॉलोनी के आसपास की जगह के नाम पूछे। तब उसने अपना पता मलपुरा का बताया। 
विज्ञापन


उसने 16 अगस्त को भी शाहगंज के केदार नगर में ही इंडिया वन कंपनी के एटीएम को तोड़कर कैश निकालने की कोशिश की थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से मिलान किया। यह उसका ही निकला। परिजनों को सूचना दी गई। उनके आने पर पता चला कि आरोपी 16 साल का है। उसे जेल भेजा गया है। उसके नाबालिग होने के संबंध में रिपोर्ट दी जाएगी। इसके बाद उसे किशोर गृह में दाखिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें