फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अलाव से चारपाई में लगी आग, वृद्धा जिंदा जली

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एत्माद्दौला के नगला बिहार में बुधवार को अलाव के लिए तसले में जलाए कोयले से चारपाई में आग लगने से 72 वर्षीय वृद्धा जिंदा जल गई। कमरा बंद होने की वजह से चीख तक बाहर नहीं आ सकी। गमी में गया परिवार घर लौटा तो घटना की जानकारी हो सकी। नगला बिहार की रहने वाली लौंगश्री के तीन बेटे रामपाल, छुट्टन और टैमी हैं। सुबह मोहल्ले में एक गमी हो गई थी। परिवार के लोग गमी में गए थे। लौंगश्री घर में अकेली थीं। परिवार के लोगों ने बताया कि ठंड अधिक होने की वजह से उन्होंने तसले में कोयले जलाकर अपनी चारपाई के नीचे रख दिए। इसके बाद वह सो गईं। चारपाई में प्लास्टिक की निवाड़ थी। सुलगते कोयलों की वजह से चारपाई की निवाड़ जल गई। लपटें निकलने से रजाई भी जल गई। लौंगश्री को बचने का भी मौका नहीं मिल सका। वह जिंदा जल गईं। कमरे का गेट अंदर से बंद था। इस कारण परिवार के लोगों ने आवाज भी नहीं सुनी।
विज्ञापन

शाम को 5:30 बजे परिवार के लोग वापस आए। उन्होंने कमरे से धुआं निकलता देखकर दरवाजा तोड़ा। शव पड़ा हुआ था। नायलॉन की निवाड़ भी शव से चिपक गई थी। शव को किसी तरह अलग किया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्रीय पार्षद विजय वर्मा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें