फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉन्ट्रैक्ट कवच: ताजनगरी के क्रिकेटरों को ये बड़ी उम्मीद, एजेंडे में पूर्व खिलाड़ियों की पेंशन भी है शामिल

Thu, 03 Sep 2026 10:36 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की तर्ज पर यूपीसीए घरेलू क्रिकेटरों के लिए खिलाड़ी अनुबंध व्यवस्था लागू करने पर विचार कर सकता है। अगले महीने कानपुर में होने वाली वार्षिक आमसभा में इस पर चर्चा के साथ पूर्व क्रिकेटरों के लिए नियमित पेंशन का मुद्दा भी उठने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी समेत उत्तर प्रदेश के घरेलू क्रिकेटरों के लिए बड़ी उम्मीद जगी है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) की तर्ज पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) भी घरेलू खिलाड़ियों के लिए प्लेयर कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम लागू करने पर विचार कर सकता है। अगले महीने कानपुर में होने वाली यूपीसीए की वार्षिक आमसभा (एजीएम) में इस मुद्दे पर चर्चा की संभावना है।
विज्ञापन


मुंबई ने 2026-27 सत्र से घरेलू खिलाड़ियों के लिए तीन श्रेणियों में कॉन्ट्रैक्ट की व्यवस्था शुरू की है। ग्रेड-ए में 12 से 20 लाख, ग्रेड-बी में 8 से 12 लाख और ग्रेड-सी में 8 लाख रुपये सालाना देने का प्रावधान है। इससे घरेलू क्रिकेटरों को आर्थिक स्थिरता मिलने की उम्मीद है। पूर्व इंडिया ए क्रिकेटर क्रिकेटर केके शर्मा ने कहा कि घरेलू क्रिकेटरों को आर्थिक सुरक्षा मिलना अच्छी पहल होगी। कॉन्ट्रैक्ट से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बिना आर्थिक दबाव के अपने खेल और फिटनेस पर फोकस करने का मौका मिलेगा।

मुंबई मॉडल में अनुबंध के लिए पंजीकरण, फिटनेस और प्रदर्शन समेत विभिन्न मानक रखे गए हैं। यूपीसीए भी अपने स्तर पर नियम और श्रेणियां तय कर सकता है। ऐसे में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले आगरा के खिलाड़ियों के लिए भी अवसर बन सकते हैं। केके शर्मा ने कहा कि आगरा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।
विज्ञापन

एजीएम में पूर्व क्रिकेटरों की आर्थिक सुरक्षा और नियमित पेंशन का मुद्दा भी चर्चा में आ सकता है।

यूपीसीए पूर्व खिलाड़ियों को एकमुश्त आर्थिक सहायता देता रहा है। अब नियमित पेंशन की व्यवस्था की उम्मीद भी जगी है। आगरा जिला वेटरन क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष गिरजेश तिवारी ने कहा कि पूर्व क्रिकेटरों ने वर्षों तक प्रदेश क्रिकेट को अपना योगदान दिया है। नियमित पेंशन की व्यवस्था होती है तो यह आर्थिक सहयोग के साथ उनके योगदान का सम्मान भी होगा। युवा प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज दीपक नरवार ने कहा कि मुंबई जैसे मॉडल से मौजूदा खिलाड़ियों को आर्थिक सुरक्षा मिले तो प्रदेश क्रिकेटरों पर भविष्य का वित्तीय दबाव कम रहेगा और वे खेल पर और ज्यादा फोकस कर सकेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें