फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा की क्रिकेट टीम ने इटावा को 21 रनों से हराकर चैंपियनशिप जीती

Fri, 11 Jan 2019 09:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मैनपुरी
विज्ञापन
cricket
विज्ञापन

मैनपुरी के भोगांव में खेली गई स्वर्गीय सतीश चंद्र दीक्षित स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में आगरा की विविधा सनराइज एकेडमी ने इटावा के शौर्य क्रिकेट क्लब को 21 रनों से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। 

विज्ञापन


आगरा के कप्तान मानिक बेरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 25 ओवरों के मैच में टीम 23 ओवरों में 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 

विविधा सनराइज क्रिकेट एकेडमी की ओर से श्याम सुंदर ने 26 रन और शिवनंदन ने 19 रनों का योगदान दिया। इटावा के अमित चाहर ने चार विकेट लिए। जवाब में इटावा की टीम 21 ओवरों में 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन


देवेंद्र तरौलिया ने 21 रनों का योगदान दिया। आगरा के शेखर सिरोही, शाहरुख खान और सौरभ चाहर ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच सौरभ चाहर रहे। मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार आगरा के धनराज गिरि को मिला। 

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज इटावा के अमित यादव रहे। आगरा की जीत पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ आगरा (डीसीएए) के अध्यक्ष पूरन डाबर, सचिव प्रकाश कौशल, नरेंद्र शर्मा, बल्देव भटनागर आदि ने हर्ष जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें