फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का खौफ: आगरा दीवानी में दो दिन न्यायिक कार्य नहीं करेंगे अधिवक्ता

Mon, 12 Apr 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा दीवानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा दीवानी में न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसको देखते हुए विभिन्न बार एसोसिएशनों ने सोमवार और मंगलवार को न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया है। इस दौरान दीवानी परिसर में सैनिटाइजेशन कराने और परिसर में ही शिविर लगाकर वैक्सीनेशन कराने की मांग की है।
विज्ञापन


आगरा बार एसोसिएशन के नेतृत्व में रविवार को आगरा ग्रेटर बार एसोसिएशन, आगरा एडवोकेट्स एसोसिएशन, अधिवक्ता वेलयफेयर एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से बैठक की। अधिवक्ता एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने कहा कि दीवानी में न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं की असमय मृत्यु हो चुकी है। दीवानी में रोजाना सैकड़ों कर्मचारी, अधिवक्ता, वादकारी, काम करने वाले लोग, स्टांप विक्रेता सहित अन्य लोग आते हैं। इसके बावजूद थर्मल स्क्रीनिंग नहीं की जा रही है।

विभिन्न एसोसिएशनों से जुड़े पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि 12 और 13 अप्रैल को जिले के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। पदाधिकारियों ने वादकारियों और आम जनमानस से आग्रह किया कि वह 12 और 13 अप्रैल को दीवानी परिसर में न आएं। बैठक में न्याय प्रशासन के माध्यम से न्यायालय परिसर में ही कोविड वैक्सीन लगवाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन


बैठक में आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, सचिव राम प्रकाश शर्मा, आगरा ग्रेटर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह भैया, सचिव सुरेश कुशवाहा, सतेंद्र सिंह यादव, पवन कुमार, दिनेश कुमार शर्मा, राजीव कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
रविवार को मिले 102 मरीज
रविवार को 119 संक्रमित मिले हैं, वहीं शनिवार को कोरोना के 102 मरीज मिले थे। दो दिन में 221 संक्रमित मिले हैं। अब सक्रिय मरीज 682 हो गए हैं। कुल मरीजों का आंकड़ा साढ़े 11 हजार पहुंच गया है। वहीं रविवार को बेलनगंज निवासी 60 वर्षीय सांस रोगी की संक्रमित होने के बाद एसएन में मौत हो गई। ये ताजनगरी में कोरोना से 181वीं मौत है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें