फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: आगरा विवि ने बदले मुख्य परीक्षाओं के दो केंद्र, 20 जून को होनी है परीक्षा 

Sun, 19 Jun 2022 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं में बेहद सख्ता बरती जा रही है। किसी भी हाल में नकलविहीन परीक्षा कराए जाने को लेकर विवि अधिकारी पूरे प्रयास में जुटे हैं। ऐसे में जहां नकल पकड़ी जा रही है, उन केंद्रों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के तहत विवि ने दो केंद्र फिर बदल दिए हैं।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में दो केंद्र फिर बदले गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अलीगढ़ और हाथरस के दो परीक्षा केंद्रों को निरस्त कर दिया है। 20 जुलाई से होने वाली परीक्षा अब नए केंद्रों पर कराई जाएंगी। 

ये परीक्षा केंद्र किए गए निरस्त 

विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के दौरान जिन कॉलेजों में नकल पकड़ी जा रही है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत पर हाथरस के एसडीएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बनाया गया केंद्र निरस्त कर दिया है। एसडीएस कॉलेज के स्थान पर नारायणी देवी महाविद्यालय, दाऊजी रोड, सादाबाद को केंद्र बनाया गया है। 20 जून से होने वाली परीक्षा एसडीएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज, जलेसर रोड सादाबाद और मास्टर प्रताप सिंह वर्मा डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राएं परिवर्तित केंद्र पर देंगे। 

अब यहां होंगी परीक्षाएं 

विजया डिग्री कॉलेज, हरीरामपुर, इगलास में बनाए गए केंद्र को भी निरस्त कर दिया गया है। केंद्र पर आवंटित परीक्षार्थी 20 जून से परिवर्तित केंद्र चौ. चरण सिंह शिवदान सिंह महाविद्यालय में परीक्षा देंगे। विजया डिग्री कॉलेज में खुद उसी कॉलेज की छात्राओं और आरपीएम डिग्री कॉलेज, कोटा रोड हाथरस के छात्रों को सेंटर था। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि परीक्षा केंद्रों में बदलाव की जानकारी संबंधित नोडल केंद्रों, परीक्षा केंद्रों और कॉलेजों को दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें