कोरोना वायरस की जांच करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 26 नए मरीज मिले हैं। सात पुराने मृतकों का ब्योरा पोर्टल पर हुआ है। अब मृतक संख्या 387 हो गई है। ताजनगरी में अब तक 25,419 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 24,337 ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 695 मरीज उपचाराधीन हैं। 8.78 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी हैं।
201 को निगल गई दूसरी लहर
अप्रैल में आई संक्रमण की दूसरी लहर अब तक 201 मरीजों को निगल गई। 10 अप्रैल को पहली बार 100 मरीज सामने आए। तब मृतक संख्या 180 थी। सोमवार को मृतक संख्या 381 हो गई। इस तरह पिछले 44 दिनों में 201 मरीज कोरोना की बलि चढ़ गए।
नहीं बनी संदिग्धों की रिपोर्ट
कोराना संक्रमित के अलावा दूसरी लहर में बड़े पैमाने पर संदिग्ध और नॉन कोविड मरीजों ने दम तोड़ा है। जिला प्रशासन ने ऐसे मृतकों की कोई रिपोर्ट नहीं बनाई है। नगर निगम में मृत्यु प्रमाणपत्र के आंकड़ों के मुताबिक शहर में पिछले दो महीने में 2000 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
नौ दिन मिले थे 500 से अधिक मरीज
- 17 अप्रैल से 16 मई तक 30 दिनों में नौ दिन ऐसे रहे जब 24 घंटे में 500 से अधिक नए मरीज मिले। 16 दिन तक हर दिन 400 से अधिक मरीज दूसरी लहर में सामने आ रहे थे। तब दूसरी लहर अपने पीक पर थी।
कर्फ्यू से पड़ा असर
कोरोना कर्फ्यू से सबसे ज्यादा असर पड़ा है। लोगों की आवाजाही रुकने से संक्रमण की शृंखला तोड़ने में मदद मिली है। अब शहर ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी नए मरीज कम मिल रहे हैं। प्रभु एन सिंह, जिलाधिकारी
ये भी पढ़ें: लापरवाही: आगरा में सुरक्षा चक्र टूटा, 35 हजार शिशुओं का टीका छूटा, एक साल से बंद है टीकाकरण
नौ तपा: आसमान से बरसेगी गर्मी, यास तूफान भी डाल सकेगा असर, रोहिणी नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश