फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कोरोना वायरस: घट रहा संक्रमण, 17 मरीज ठीक हुए, पांच और नए मिले

Mon, 21 Jun 2021 01:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

दूसरी लहर का प्रकोप खत्म होने के कगार पर है। तीसरी लहर की चिंता भी सता रही है। रविवार तक जिले में 10,5982 लाख लोगों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण थमने से सक्रिय मरीजों का ग्राफ लगातार घट रहा है। रविवार को पांच नए मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में 17 मरीज ठीक हुए हैं। अब सक्रिय मरीज 84 हैं। जिले में कुल 25,639 मरीजों में से 25104 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन


दूसरी लहर का प्रकोप खत्म होने के कगार पर है। तीसरी लहर की चिंता भी सता रही है। रविवार तक जिले में 10,5982 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। अब तक कुल 25,639 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 25104 ठीक हो चुके हैं। जिले में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.87 फीसद है।

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा है कि संक्रमण का संकट समाप्त नहीं हुआ है। लोग सावधानी बरतें। बिना मास्क के घर से नहीं निकलें। भीड़-भीड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाने से बचें। 
विज्ञापन


सोमवार  से 21 हजार लोगों के रोज टीकाकरण का लक्ष्य
आगरा में टीकाकरण का लक्ष्य अब दोगुना हो गया है। सोमवार से रोज 21 हजार लोगों को टीके लगाए जाएंगे। जिसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र्र के अलावा सभी श्रेणियों के व्यक्ति शामिल होंगे। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह तक जिले में 10 से 12 हजार लोगों को रोज टीका लग रहा था। इसे अब 21 हजार किया है। टीकाकरण बढ़ाने के लिए सरकार ने लक्ष्य निर्धारित किया है। शहर व देहात में 90 से अधिक केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा है। जिले में 45 लाख आबादी है। शहर में 6.30 लाख और देहात में 2.80 लाख लोग टीकाकरण करा चुके हैं। डीएम ने कहा कि टीकाकरण के लिए स्लॉट मिलने में आ रही दिक्कत भी जल्द खत्म हो जाएगी। 
विज्ञापन


कासगंज में अलर्ट: गंगा में आ सकता है उफान, हरिद्वार से छोड़ा गया 3.87 लाख क्यूसेक पानी

गंगा दशहरा: मथुरा में कोरोना पर भारी पड़ी आस्था, संक्रमण के खतरे के बीच श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई डुबकी
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें