फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना वायरस: पांच माह बाद 24 घंटे में मिले सात संक्रमित, दयालबाग और आवास विकास में मिल रहे मरीज

Sat, 01 Jan 2022 12:04 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में कोरोना संक्रमण से अब तक 458 मरीजों की मौत हुई है। वहीं कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार अपील कर रहा है।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज कोरोना वार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में संक्रमण की नई चेन बन रही है। शुक्रवार को सात नए संक्रमित मिले हैं। इनमें दयालबाग के दंपती, आवास विकास कॉलोनी के दो युवक शामिल हैं। इस सप्ताह के पांच दिनों में 23 मरीज मिल चुके हैं। इसके पहले 31 जुलाई को नौ मरीज मिले थे। 
विज्ञापन

ताजनगरी में शुक्रवार को कमला नगर, शाहगंज व बुंदू कटरा में एक-एक संक्रमित मिले हैं। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 26 हो गई है। चौबीस घंटे में 8,556 लोगों की जांच की गई है। अब तक 25,800 मरीज मिल चुके हैं।  जिनमें 25,315 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 458 की मौत हो चुकी है। 15 दिन में आवास विकास कॉलोनी में अब तक आठ और दयालबाग में 10 संक्रमित मिल चुके हैं। यह दोनों इलाके नए हॉट स्पॉट के रूप में तेजी से उभर रहे हैं। इन इलाकों में मरीजों की चेन बनना स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।  
एसएन में भर्ती कोरोना मरीज हालत स्थिर 
आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में गुरुवार को छह माह बाद कोरोना मरीज भर्ती किया गया है। मरीज की हालत स्थिर है। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि कोविड अस्पताल में 15 डॉक्टरों और 15 अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती है तो रोस्टर में डॉक्टरों और बाकी स्टाफ की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। कोविड अस्पताल भी शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन

25,072 लोगों को टीका लगाया
कोरोना से बचाव का टीका शुक्रवार को 608 केंद्रों पर लगाया गया। पहले डोज की अपेक्षा दूसरा डोज लगवाने वालों की संख्या अधिक रही। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 25,072 लोगों को टीका लगा। इसमें 9,221 लोगों को टीके का पहला डोज और 15,851 को दूसरा डोज लगाया गया।
टीका रथ के संचालन अवधि बढ़ाने की मांग
हेल्प आगरा ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखकर ‘टीका रथ’ एंबुलेंस के संचालन की अवधि बढ़ाने की मांग की है। संस्था टीका रथ के माध्यम से सहयोग जारी रखना चाहती है। टीका रथ के माध्यम से करीब 20,331 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है।
आगरा में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़: एटीएम उखाड़ कर ले जाने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, 5.26 लाख रुपये बरामद
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें