फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: गलत दिशा से दौड़ाई एक्टिवा, सिपाही ने टोका तो भड़क गया ठेकेदार; बीच सड़क पर पुलिसकर्मी को पीट दिया

Fri, 06 Nov 2026 09:22 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के छीपीटोला चौराहे पर गलत दिशा में स्कूटी चलाने से रोकने और चालान के लिए फोटो खींचने पर ठेकेदार ने यातायात सिपाही से मारपीट की। आरोपी ने सिपाही को गाड़ी चढ़ाने और नौकरी नहीं करने देने की धमकी भी दी।
 
विज्ञापन
सिपाही सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के छीपीटोला चाैराहा (थाना रकाबगंज) पर बृहस्पतिवार की शाम तकरीबन 5 बजे स्कूटी सवार ठेकेदार ने यातायात पुलिस के सिपाही से मारपीट की। आरोप है कि गाड़ी चढ़ाकर मारने और कहीं भी नाैकरी नहीं करने देने की धमकी भी दी। हालांकि सिपाही ने आरोपी को पकड़कर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सिपाही नीतेश वर्मा की बृहस्पतिवार शाम 5 बजे छीपीटोला चाैराहे पर ड्यूटी थी। उनके साथ होमगार्ड एवरन सिंह भी थे। पुलिस के मुताबिक, वाहनों का दबाव अधिक था। तभी एक स्कूटी सवार युवक आया। वह गलत दिशा में था। सिपाही ने रोक लिया। युवक ने हेलमेट भी नहीं पहना था। उसके साथ एक महिला थी। सिपाही ने गलत दिशा में चलने पर टोका। वह बात नहीं सुन रहा था, इस पर सिपाही ने मोबाइल निकाला। चालान करने के लिए फोटो खींचने लगा। यह देखकर युवक भड़क गया।

स्कूटी को स्टैंड पर लगाने के बाद सिपाही से मारपीट की। यह देखकर लोगों की भीड़ लग गई। मगर युवक नहीं माना। सूचना पर थाना रकाबगंज की पुलिस पहुंच गई। उसे हिरासत में ले लिया। मामले में यातायात सिपाही ने तहरीर दी। एसीपी अमीषा सिंह ने बताया कि आरोपी मोहनपुरा निवासी गाैरव कुमार है। वह बिल्डिंग को ठेके पर बनाने का काम करता है। उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसका शांति भंग में चालान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें