फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पूरा कर्ज चुकाया, फिर भी दो लाख की वसूली का दबाव; टाटा कैपिटल पर 15 हजार जुर्माना

Thu, 22 Oct 2026 10:00 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा जिला उपभोक्ता आयोग ने ऋण चुकाने के बावजूद करीब दो लाख रुपये बकाया बताकर वसूली का दबाव बनाने के मामले में टाटा कैपिटल पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आयोग ने कंपनी को 78,420 रुपये की बकाया राशि तय करते हुए भुगतान के 45 दिन के भीतर एनओसी देने का आदेश दिया।
 
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने टाटा कैपिटल (पूर्व में टाटा मोटर्स फाइनेंस) पर बड़ी कार्रवाई की है। ऋण चुकाने के बावजूद दो लाख रुपये बकाया बताकर ग्राहक पर वसूली का दबाव बनाने को आयोग ने कंपनी की सेवा में कमी माना है। आयोग ने वादी पर 78,420 रुपये की बकाया राशि तय करते हुए कंपनी को राशि पाने के 45 दिन के अंदर एनओसी देने और 15 हजार रुपये जुर्माना भरने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला की ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी शाकिर अली ने 2017 में टाटा मोटर्स फाइनेंस से 3.82 लाख रुपये का वाहन ऋण लिया था। लगातार किस्तें चुकाने के बावजूद कंपनी ने चार किस्तें कम दिखाते हुए करीब दो लाख रुपये बकाया बताकर दबाव बनाया और वाहन भी खींच ले गई थी। बाद में 60 हजार रुपये लेने के बाद ही छोड़ा। सुनवाई के दौरान कंपनी ऋण समझौते का कोई ठोस साक्ष्य या शपथपत्र पेश नहीं कर सकी, जबकि वादी ने रसीदें और खाते का विवरण प्रस्तुत किया। इस पर आयोग ने आदेश पारित किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें