आगरा के शाहगंज इलाके में एक युवक ने दो मंदिरों में घुसकर तीन मूर्तियां तोड़ दीं। इसको लेकर पूरे इलाके में तनाव फैल गया, हिंदूवादी संगठन इकट्ठा होने लगे।
पुलिस ने मौके की नजाकत को समझते हुए तत्परता दिखाई और आरोपी को पकड़ लिया है। इसके चलते बवाल तो नहीं हुआ लेकिन तनाव बरकरार है।
हिंदूवादी संगठन के लोग युवक पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।