फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Agra: कोरोना संक्रमण से कमिश्नर के पिता की मौत, मां की हालत गंभीर

Sun, 23 Aug 2020 11:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

- रेंडम टेस्ट में कमिश्नर के माता-पिता पाए गए थे पॉजिटिव
- बहन भी संक्रमित पाई गईं, मां-बहन का इलाज चल रहा है
 
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मंडलायुक्त (कमिश्नर) अनिल कुमार के 74 वर्षीय पिता रमेशचंद मीणा की शनिवार देर रात नोएडा के जेपी अस्पताल में मृत्यु हो गई। मूल रूप से जयपुर निवासी मीणा कोरोना संक्रमित पए गए थे।  कमिश्नर की 69 वर्षीय मां विजय लक्ष्मी की हालत भी गंभीर है। वह नोएडा में भर्ती हैं।

विज्ञापन


माल रोड स्थित कमिश्नर आवास में पांच अगस्त को स्वास्थ्य विभाग ने 26 लोगों की रेंडम सैंपलिंग कराई थी। कमिश्नर के माता, पिता और बहन समेत छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। कमिश्नर, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। कमिश्नर के माता-पिता को पहले आगरा में एमजी रोड स्थित प्राइवेट कोविड सेंटर में भर्ती किया था। 


यहां हालत में सुधार नहीं होने पर दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। उन्हें नोएडा के जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां रमेश चंद मीणा ने शनिवार रात 12 बजे अंतिम सांस ली। रविवार सुबह 10.30 बजे उनका शव आगरा आया। ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह पर कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल से मिला संक्रमण

कमिश्नर अनिल कुमार की मां को कोरोना संक्रमण अस्पताल से मिला था। वो निजी ड्राइवर के साथ उपचार के लिए अस्पताल जाती थीं। ड्राइवर में भी वायरस की पुष्टि हो चुकी है।

10 लोग आ चुके हैं पॉजिटिव

कमिश्नर अनिल कुमार ने होम क्वारंटीन पूरा कर लिया है। वह अब कैंप आफिस में लौट आए हैं। मंडलायुक्त कार्यालय एवं कैंप में प्रशासनिक अधिकारी गोविंद राम, एक लिपिक, दो होम गार्ड समेत 10 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं।

मां की हालत गंभीर

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि शनिवार रात 12 बजे कमिश्नर की पिता की मृत्यु हो गई। मां की हालत भी गंभीर है। उनका नोएडा में ही इलाज चल रहा है। माता-पिता दोनों पुरानी बीमारियों से ग्रस्त थे।

शनिवार को 36 नए मरीज मिले

आगरा में शनिवार को 36 नए मरीज मिले। नए मरीजों में एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के चिकित्सक और केंद्रीय हिंदी संस्थान की एसोसिएट प्रोफेसर भी शामिल हैं। चिकित्सक कोरोना मरीजों का इलाज भी कर रहे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें