आगरा कॉलेज में स्नातक में 33 फीसदी सीटें बढ़ गई हैं। इनमें प्रवेश के लिए शुक्रवार से काउंसलिंग शुरू हो रही है। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. चित्र कुमार गौतम ने बताया कि बीए, बीएससी और बीकॉम में 33 फीसदी सीटें बढ़ने के बाद अब 3853 सीटें हो गई हैं। बीएससी गणित, जीवविज्ञान की 10 अक्तूबर को भौतिक विज्ञान विभाग में काउंसलिंग होगी। बीबीए-बीसीए की काउंसलिंग भी इसी दिन होगी।
बीएससी बायोटेक की 11 अक्तूबर को बायोटेक विभाग में काउंसलिंग होगी। 13 अक्तूबर को बीए की स्टाफ रूम में और बीकॉम की बीकॉम विभाग में काउंसलिंग होगी। आवेदकों को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सभी शैक्षणिक दस्तावेज के साथ उपस्थित होना जरूरी है।