फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बीए-एलएलबी के ईडब्ल्यूएस वर्ग की काउंसलिंग के लिए बदली गई तारीख, यहां देखें नई डेट

Thu, 20 Nov 2025 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बीए एलएलबी सत्र 2025–26 की ईडब्लूएस श्रेणी काउंसलिंग की तारीख बदल दी गई है। आगरा कॉलेज में आगामी 21 नवंबर को होने वाले भव्य स्थापना दिवस और लोकार्पण समारोह के कारण ये निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन
आगरा कॉलेज आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कॉलेज में आगामी 21 नवंबर को होने वाले भव्य स्थापना दिवस और लोकार्पण समारोह के कारण बीए एलएलबी सत्र 2025–26 की ईडब्लूएस श्रेणी काउंसलिंग की तिथि परिवर्तित कर दी गई है।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रोफेसर सीके गौतम ने बताया कि अब काउंसलिंग 27 नवंबर को आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया सुबह 10 बजे से विधि संकाय में की जाएगी। उन्होंने सभी छात्रों से संशोधित तिथि पर समय से उपस्थित रहने की अपील की। साथ ही कहा है कि सभी छात्र संबंधित आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित हों। अन्यथा प्रवेश से वंचित रह जाएंगे।

प्राचार्य ने बताया कि शुक्रवार को कॉलेज परिसर में नवर्निमित बाउंड्रीवाल तथा कॉलेज की भूमि पर उत्तर प्रदेश शासन की ओर से स्वीकृत संस्थानों का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम की व्यापक तैयारियों और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए काउंसलिंग तिथि में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें