डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर परीक्षाएं जारी हैं। इस बीच आगरा कॉलेज में भी विभिन्न विभागों की प्रयोगात्मक (प्रैक्टिकल एवं रिसर्च प्रोजेक्ट) परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। साथ ही महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा भी कर दिया है।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार राजनीति विज्ञान विभाग के अंतर्गत एनईपी पाठ्यक्रम में एमए एवं बीए के विद्यार्थियों के रिसर्च प्रोजेक्ट वायवा निर्धारित तिथियों पर आयोजित किए जाएंगे। विभागीय प्रभारी प्रो. मृणाल शर्मा ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को प्रवेशपत्र एवं रिसर्च प्रोजेक्ट के साथ समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। साथ ही वायवा से पूर्व अपने सुपरवाइजर के हस्ताक्षर कराना भी जरूरी होगा।
वहीं वनस्पति विज्ञान (बॉटनी) विभाग में बीएससी एवं एमएससी पाठ्यक्रमों की प्रैक्टिकल एवं रिसर्च प्रोजेक्ट परीक्षाएं भी तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। विभागाध्यक्ष प्रो. श्याम गोविंद सिंह ने कहा कि सभी विद्यार्थी निर्धारित तिथि पर पहुंचें। प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समयबद्धता और अनुशासन का पालन करते हुए परीक्षा में सम्मिलित हों। सभी परीक्षाएं कॉलेज के समयानुसार संबंधित विभागों में ही आयोजित होंगी।
परीक्षा कार्यक्रम
| पाठ्यक्रम |
तिथि |
| एमए तृतीय सेमेस्टर |
8 मई |
| एमए चतुर्थ सेमेस्टर |
9 मई |
| बीए षष्ठम सेमेस्टर |
11 मई |
वनस्पति विज्ञान विभाग
| पाठ्यक्रम |
परीक्षा प्रकार |
तिथि |
| बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर |
प्रैक्टिकल |
7 मई |
| बीएससी षष्ठम सेमेस्टर |
रिसर्च प्रोजेक्ट |
8 मई |
| बीएससी षष्ठम सेमेस्टर |
प्रैक्टिकल |
9 मई |
| एमएससी अष्टम सेमेस्टर |
प्रैक्टिकल एवं रिसर्च प्रोजेक्ट |
11 मई |