फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा काॅलेज में प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, 7 मई से होंगी शुरू; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sat, 02 May 2026 11:12 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा कॉलेज में विभिन्न विभागों की प्रैक्टिकल और रिसर्च प्रोजेक्ट परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विद्यार्थियों को निर्धारित तिथियों पर प्रवेश पत्र और प्रोजेक्ट के साथ समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
आगरा कॉलेज आगरा 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर परीक्षाएं जारी हैं। इस बीच आगरा कॉलेज में भी विभिन्न विभागों की प्रयोगात्मक (प्रैक्टिकल एवं रिसर्च प्रोजेक्ट) परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। साथ ही महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा भी कर दिया है।
विज्ञापन

 

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार राजनीति विज्ञान विभाग के अंतर्गत एनईपी पाठ्यक्रम में एमए एवं बीए के विद्यार्थियों के रिसर्च प्रोजेक्ट वायवा निर्धारित तिथियों पर आयोजित किए जाएंगे। विभागीय प्रभारी प्रो. मृणाल शर्मा ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को प्रवेशपत्र एवं रिसर्च प्रोजेक्ट के साथ समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। साथ ही वायवा से पूर्व अपने सुपरवाइजर के हस्ताक्षर कराना भी जरूरी होगा।
 

वहीं वनस्पति विज्ञान (बॉटनी) विभाग में बीएससी एवं एमएससी पाठ्यक्रमों की प्रैक्टिकल एवं रिसर्च प्रोजेक्ट परीक्षाएं भी तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। विभागाध्यक्ष प्रो. श्याम गोविंद सिंह ने कहा कि सभी विद्यार्थी निर्धारित तिथि पर पहुंचें। प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समयबद्धता और अनुशासन का पालन करते हुए परीक्षा में सम्मिलित हों। सभी परीक्षाएं कॉलेज के समयानुसार संबंधित विभागों में ही आयोजित होंगी।

 

परीक्षा कार्यक्रम

 

पाठ्यक्रम तिथि
एमए तृतीय सेमेस्टर 8 मई
एमए चतुर्थ सेमेस्टर 9 मई
बीए षष्ठम सेमेस्टर 11 मई

 

विज्ञापन

वनस्पति विज्ञान विभाग

पाठ्यक्रम परीक्षा प्रकार तिथि
बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर प्रैक्टिकल 7 मई
बीएससी षष्ठम सेमेस्टर रिसर्च प्रोजेक्ट 8 मई
बीएससी षष्ठम सेमेस्टर प्रैक्टिकल 9 मई
एमएससी अष्टम सेमेस्टर प्रैक्टिकल एवं रिसर्च प्रोजेक्ट 11 मई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें