फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में 1.7 डिग्री पहुंचा तापमान, नए साल की सुबह ठंड देगी 'थर्ड डिग्री', चेतावनी जारी

Sun, 30 Dec 2018 04:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल पर कोहरे की चादर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, लेकिन पहाड़ी शहरों धर्मशाला, मसूरी, शिमला, नैनीताल, कटरा के मुकाबले आगरा ज्यादा सर्द है। शनिवार को आगरा पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जबकि पहाड़ी शहरों में पारा दो से चार डिग्री के बीच रहा। आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बर्फीली हवाएं तीर सी चुभ रही हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में पाला पड़ने की चेतावनी दी है। 

शनिवार की सुबह इस साल की सबसे सर्द सुबह रही। पारा 1.7 डिग्री रहा जो शुक्रवार के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस कम हो गया, जबकि सामान्य से यह पांच डिग्री नीचे पहुंच गया। न्यूनतम तापमान के एक डिग्री के पास पहुंचने से घरों में छतों पर रखी पानी की टंकियों का पानी बर्फीला हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos

सर्द हवाएं चुभती रहीं

सुबह कड़ाके की सर्दी के बाद दिन में भी सर्द हवाएं चुभती रहीं। हालांकि दोपहर में चटकीली धूप निकली। गुनगुनी धूप सेंकने के लिए लोग बाहर ही रहे। स्कूलों का समय तो सुबह 9 बजे कर दिया गया, लेकिन सर्दी ज्यादा होने से बच्चे 8.30 बजे निकले तो भी स्कूल जाने में परेशान रहे। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन में पाला पड़ने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में कमी के आसार हैं, वहीं दोपहर में पारा सामान्य से नीचे रह सकता है। 

दस दिनों से कहर बरपा रही सर्द हवाएं

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के कारण चल रहीं बर्फीली हवाएं आगरा में दस दिनों से कहर बरपा रही हैं। इन दस दिनों में तापमान एक से चार डिग्री के बीच ही झूल रहा है, वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है। बीते साल के मुकाबले इस साल सर्दी ज्यादा कहर बरपा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में मौसम का ये हाल

शहर तापमान
आगरा 1.7 डिग्री
मुजफ्फरनगर 2.6 डिग्री
शाहजहांपुर 4.2 डिग्री
सुल्तानपुर 4.4 डिग्री
अलीगढ़ 4.6 डिग्री
लखनऊ 5 डिग्री
इलाहाबाद 5 डिग्री
फुर्सतगंज 5.1 डिग्री
मेरठ 5.6 डिग्री
बहराइच 5.6 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें