फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम ग्रिड की खोदाई बनी आफत, तालाब बना 100 फुटा मार्ग; स्मार्ट आगरा के नरक जैसे हालात

Wed, 25 Nov 2026 01:34 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के 100 फुटा मार्ग पर सीएम ग्रिड योजना के तहत पाइपलाइन की खोदाई से जलनिकासी बाधित हो गई है। नाले ओवरफ्लो होने से सड़क, घरों और दुकानों के सामने गंदा पानी भर गया है।
 
विज्ञापन
स्मार्ट आगरा के नरक जैसे हालात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद रोड से शमसाबाद मार्ग को जोड़ने वाले 100 फुटा मार्ग पर सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहा निर्माण कार्य क्षेत्रीय लोगों और राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया। पाइपलाइन डालने के लिए की गई गहरी खोदाई की मिट्टी नालों के किनारे जमा होने से जलनिकासी बाधित हो गई। मंगलवार को नाले ओवरफ्लो हो गए हैं और राजीव नगर व इंदिरापुरम मोड़ के पास जलभराव से मुख्य सड़क तालाब में तब्दील हो गई।
विज्ञापन


नालों का पानी और कीचड़ ओवरफ्लो होकर घरों और दुकानों के सामने भरने लगा। परेशान लोगों ने पानी निकालने के लिए घरों के आगे से मिट्टी काटकर रास्ता बनाया, जिससे कीचड़ पूरी सड़क पर फैल गया। राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। निर्माण कार्य से पहले ही जूझ रहे लोगों पर अब जलभराव की दोहरी मार पड़ रही है।
क्षेत्रीय निवासी कुणाल ने बताया कि नगर निगम में शिकायत के बाद भी सिर्फ आश्वासन मिला है। जनरल स्टोर संचालक राहुल ने बताया कि दुकान के सामने गंदा पानी भरने से ग्राहक आने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन



जांच टीम भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। संबंधित ठेकेदार से जवाब तलब किया जाएगा। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। - संतोष कुमार वैश्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें