आगरा के एसएसपी ऑफिस में तैनात क्लर्क का रिश्वत लेते हुए वीडियो वारयल हुआ है। क्लर्क एक सिपाही से रिश्वत लेकर अपने जेब में रखता हुआ दिखाई दे रहा है।
बताया गया कि उसने रिश्वत सिपाही से मेडिकल क्लेम को पास करने के लिए ली है। वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी ऑफिस में इसकी चर्चाएं गर्म हैं।
हालांकि आरोपी का कहना है कि वह सिपाही से पर्ची ले रहा था। रिश्वत की बात झूठी है। एसएसपी ने रिश्वत लेने के मामले में जांच के निर्देश दे दिए हैं।
आगरा में तैनात एक सिपाही ने मेडिकल क्लेम के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि इसके लिए एसएसपी ऑफिस में तैनात क्लर्क ने रुपयों की डिमांड की।