फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुरुष युगल में आगरा और महिला टीम में लखनऊ चैंपियन

Fri, 10 Oct 2025 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्टेडियम में पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशीय सीनियर पुरुष-महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है जो 10 अक्तूबर तक चलेगी। इसमें 12 मंडल एवं 1 छात्रावास सहित कुल 13 टीमों में 78 बालक और 60 बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन पुरुष युगल के फाइनल मुकाबले में आगरा मंडल ने लखनऊ मंडल को 3-1 से पराजित किया। वहीं महिला टीम के फाइनल मैच में लखनऊ मंडल ने वाराणसी मंडल को 3-1 से पराजित कर महिला चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
विज्ञापन



पुरुष युगल के सेमीफाइनल मुकाबले में प्रयागराज मंडल को आगरा मंडल ने 3-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में लखनऊ मंडल ने कानपुर मंडल को 3-0 से पराजित किया। पुरुष युगल के फाइनल मुकाबले में आगरा मंडल ने लखनऊ मंडल को 3-1 से पराजित कर खिताब जीता। पुरुष टीम चैंपियनशिप में पहले सेमीफाइनल मैच में आगरा मंडल ने आगरा छात्रावास की टीम को 3-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे सेमीफाइनल मैच में लखनऊ मंडल ने कानपुर मंडल को 3-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में लखनऊ मंडल ने आगरा मंडल टीम को 3-0 से पराजित कर चैंपियनशिप को जीता। महिला टीम चैंपियनशिप में पहले सेमीफाइनल मैच में लखनऊ मंडल ने आगरा मंडल को 3-0 से और दूसरे सेमीफाइनल मैच में वाराणसी मंडल ने प्रयागराज मंडल को 3-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में लखनऊ मंडल ने वाराणसी मंडल को 3-1 से पराजित कर महिला चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा किया। इस दौरान चीफ रेफरी डाॅ. अल्का शर्मा, संयुक्त सचिव भारतीय टेबल टेनिस संघ, हरदीप सिंह, साहिल कुमार, गर्ग ऋषि, नितेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें