फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवदूत बना सिपाही:यात्री के सीने में उठा तेज दर्द, स्टेशन पर गिरते ही पहुंच गया जवान; इस तरह लौटा दीं सांसें

Tue, 24 Nov 2026 04:49 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर अचानक सीने में दर्द और चक्कर आने से बिहार निवासी 45 वर्षीय यात्री बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर पहुंचे जीआरपी सिपाही ने करीब 10-15 मिनट तक सीपीआर देकर उन्हें होश में लाने में मदद की।
 
विज्ञापन
देवदूत बना सिपाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में मंगलवार सुबह अचानक सीने में दर्द और चक्कर आने से बेहोश हुए यात्री की जीआरपी के सिपाही प्रेम शंकर भारद्वाज ने सीपीआर देकर जान बचा ली। करीब 10 से 15 मिनट तक प्रयास करने के बाद यात्री को होश आ गया। यात्री की हालत में सुधार होने पर परिजनों ने सिपाही का आभार जताया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

बिहार निवासी 45 वर्षीय नसीर अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ ताजमहल देखने आगरा आए थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे परिवार के साथ स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में खड़े थे। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और सीने में दर्द होने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़े।

यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए और मदद के लिए पुकारने लगे। मौके पर ड्यूटी कर रहे सिपाही प्रेम शंकर भारद्वाज तुरंत पहुंचे। उन्होंने यात्री को प्राथमिक उपचार देने के साथ सीपीआर दिया। करीब 10 से 15 मिनट बाद यात्री के शरीर में हरकत हुई और उन्हें होश आ गया।

 
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि डॉक्टर की सलाह पर ड्यूटी करने वाले जवानों को आपात स्थिति के लिए एस्पिरिन टैबलेट उपलब्ध कराई गई हैं। सभी जवानों को इनके इस्तेमाल के संबंध में भी बताया गया है। यात्री की हालत सुधरने पर परिवार के लोग आगे के लिए रवाना हो गए। जीआरपी स्टाफ ने प्रेम शंकर भारद्वाज के प्रयास की सराहना की। इंस्पेक्टर ने भी उनकी पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें