फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कैंट स्टेशन: ये हाल देखकर चौंक जाएंगे...खराब हैं मेटल डिटेक्टर और एस्केलेटर, पुलिस सहायता केंद्र भी खाली

Fri, 20 Sep 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का हाल चौंकाने वाला है। यहां मेटल डिटेक्टर और एस्केलेटर खराब हैं, तो वहीं पुलिस सहायतका केंद्र भी खाली दिखाई दिया। 

 
विज्ञापन
खराब हैं मेटल डिटेक्टर और एस्केलेटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कैंट स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बदहाल हैं। यहां एस्केलेटर और मेटल डिटेक्टर खराब पड़े हैं। स्टेशन पर बना पुलिस सहायता केंद्र भी खाली पड़ा था। बताया गया कि इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


मथुरा में मालगाड़ी डिरेल होने के कारण आगरा कैंट स्टेशन पर बृहस्पतिवार को भी यात्रियों की भीड़ रही। ओडिशा जाने वाले सुदेश पांडा ने बताया कि पुलिस सहायता बूथ पर कोई नहीं मिला, इससे जानकारी नहीं मिल पाई। एस्केलेटर भी खराब है, इससे बुजुर्ग लोगों को दिक्कत हो रही है।

स्टेशन के प्रवेश द्वार पर लगा एक मेटल डिटेक्टर खराब पड़ा है। बिना जांच लोग गुजर रहे हैं। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि एस्केलेटर की मरम्मत कराई जा रही है और मेटल डिटेक्टर को भी ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें