पर्याप्त यात्री नहीं मिलने के कारण आगरा कैंट-पलवल और आगरा कैंट-रुंधी के बीच चलने वाली दो जोड़ी विशेष मेमू ट्रेनें 22 से 31 अक्तूबर तक निरस्त रहेंगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा।
पर्याप्त यात्री नहीं मिलने के कारण आगरा कैंट से पलवल और रुंधी के बीच चलने वाली दो जोड़ी विशेष मेमू ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। ये ट्रेनें 22 से 31 अक्तूबर तक नहीं चलेंगी। इससे यात्रियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 01941-01942 आगरा कैंट-पलवल-आगरा कैंट विशेष मेमू ट्रेन और गाड़ी संख्या 01943-01944 आगरा कैंट-रुंधी-आगरा कैंट विशेष मेमू ट्रेन को 22 से 31 अक्तूबर तक निरस्त किया गया है।
गाड़ी संख्या 01941 आगरा कैंट से और 01942 पलवल से चलती है। वहीं, गाड़ी संख्या 01943 आगरा कैंट से और 01944 रुंधी से संचालित होती है। ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा।