फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा के व्यापारी से 1.25 करोड़ रुपये की ठगी, चावल निर्यात का दिया झांसा; मुकदमा हुआ दर्ज

Fri, 31 May 2024 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के व्यापारी को चावल निर्यात का झांसा देकर 1.25 करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र के व्यापारी से चावल निर्यात करके अधिक रुपये कमाने का झांसा देकर 1.25 करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने डीसीपी सिटी कार्यालय में मदद की गुहार लगाई। कमला नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद पुलिस साक्ष्य संकलन की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


कमला नगर के डी ब्लाक निवासी जयंत मगरानी ने पुलिस को बताया कि उनकी सिंधी समाज के एक कार्यक्रम में ओमप्रकाश गुरवानी से मुलाकात हुई थी। उनका चावल का कारोबार है। ओमप्रकाश ने कहा कि वह अपने व्यापार को बढ़ाना चाहता है। चावल के निर्यात का ऑफर दिया। बोला, अच्छी कमाई हो जाएगी। विदेशों से भी ऑर्डर आते हैं।

उन्होंने कहा कि वह चावल कारोबार के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। उसने कहा कि कुछ दिन उनके कार्यालय पर व्यापार के बारे में बैठकर तरीका सीखें। कार्यालय में ओमप्रकाश के बेटे हीरेन से मुलाकात हुई। इसके बाद बाप और बेटे ने उन्हें सपने दिखाकर जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि ओमप्रकाश ने भरोसा जीतने के बाद उन्हें दुबई की एक कंपनी के ऑर्डर मिलने के बारे में बताया। कंटेनर से माल सप्लाई करें। चावल दुबई पहुंचने के बाद पेमेंट हो जाएगा। मुनाफा भी अधिक होगा। उन्होंने रुपये देकर चावल मंगाया। चावल दुबई की कंपनी को भेज दिए गए। कई बार माल भेजने पर जब भुगतान पूरा नहीं हुआ तो वह मई 2023 में दुबई पहुंचे।

वहां जाकर पता चला कि दुबई की कंपनी ओमप्रकाश की बहू देविका जशनानी और उसके बेटे कपिल की बहू के नाम है। मगर, तब तक 1.25 करोड़ की ठगी हो चुकी थी। न्याय के लिए उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई। मामले में एसीपी की जांच के बाद कमला नगर थाने में केस दर्ज हुआ है। मुकदमे में सी विंग बसेरा हाइट्स फतेहाबाद रोड निवासी ओमप्रकाश गुरवानी, कपिल गुरवानी, हीरेन गुरवानी और देविका जशनानी को नामजद किया है। कमला नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद साक्ष्य संकलन कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें