फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत की उधारी बीएसए को पड़ गई भारी, बैंक खाता कुर्क

Mon, 08 Oct 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
जिला पंचायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में जिला पंचायत का 1.66 लाख रुपये न अदा करना बेसिक शिक्षा अधिकारी विभाग को महंगा पड़ गया है। बकाया धनराशि न जमा करने पर उपजिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार ने विभाग का खाता कुर्क कर दिया है। इस संबंध में मुख्य कोषाधिकारी को निर्देशित किया है। साथ ही इस खाते से किसी प्रकार का लेनदेन न होने देने की हिदायत दी है।

विज्ञापन


पिछले दिनों जिला पंचायत की ओर से जिलाधिकारी के यहां शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में विभागीय अधिकारियों का कहना था कि बेसिक शिक्षा
विभाग पर 1.66 लाख रुपये बकाया चला आ रहा है। इसके लिए विधिवत नोटिस दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी धनराशि अदा नहीं की गई और न ही विभाग द्वारा किसी सक्षम न्यायालय का स्थगन आदेश जिला पंचायत को प्राप्त कराया गया।
 
डीएम ने एसडीएम सदर को इस मामले की जांच के आदेश दिए। जांच में जिला पंचायत की शिकायत सही पाई गई। पता चला कि बकायेदार विभाग बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा का खाता/हैड संख्या 2202 मुख्य कोषागार में संचालित है। इसे कुर्क कर भू राजस्व की भांति वसूली की जानी चाहिए।
विज्ञापन

 
इस पर एसडीएम ने राजस्व संहिता नियमावली 2016 के आरसी प्रपत्र 40 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए बकायेदार विभाग बेसिक शिक्षा अधिकारी का खाता कुर्क करने का आदेश दिया है। साथ ही बिना उनके आदेश के इस खाते से किसी प्रकार का लेनदेन न करने के लिए निर्देशित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें