फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा की मुक्केबाज सोनम चाहर का स्टेट के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शहर की मुक्केबाज सोनम चाहर ने 23 मार्च को हुए ट्रायल में अंडर-19 वर्ग में स्टेट प्रतियोगिता के लिए अपना चयन पक्का किया। राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता 3 से 5 अप्रैल तक हापुड़ में आयोजित होगी। सोनम 57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में आगरा का प्रतिनिधित्व करेंगी। मधु नगर स्थित ताल फिरोज खान, पानी की टंकी के पास संचालित श्री घासी बाबा स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सोसाइटी में पिछले करीब दो वर्षों से सोनम लगातार कड़ी मेहनत और अभ्यास कर रहीं हैं। कोच शिशुपाल चाहर ने बताया कि कि अकादमी में पूर्व नेशनल खिलाड़ी वंदना कुमारी भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें